गाजीपुर, जनवरी 4 -- मनिहारी। शादियाबाद थाना क्षेत्र के मोहब्बतपुर गांव निवासी नरेश प्रजापति ने पुलिस को रविवार को प्रार्थना पत्र देकर बताया है कि मेरी पत्नी नितू प्रजापति बीते दो जनवरी शुक्रवार से सुबह बिना बताए कहीं चली गई है। उनकी मानसिक व शारीरिक स्थिति सामान्य है। घर से जाने के बाद अब तक उनका कोई पता नहीं चल सका है। जबकि मैंने अपने रिश्तेदारों एवं परिचितों व अन्य आसपास के क्षेत्रों में काफी खोजबीन की लेकिन कहीं से भी कोई जानकारी प्राप्त नहीं हो सका है। मेरी पत्नी अपने साथ तीन बेटियां नेहा (10) वर्ष, स्नेहा (8) वर्ष व मनेहा (6) वर्ष है। इन्हें भी अपने साथ लेकर गयी है। पुलिसकर्मियों ने बताया कि गुमशुदगी दर्ज करते हुए कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.