फर्रुखाबाद कन्नौज, जनवरी 3 -- फर्रुखाबाद। सीजेएम के आदेश पर फतेहगढ़ पुलिस ने आत्महत्या के लिए उकसाने में रिपोर्ट दर्ज कर ली है । फतेहगढ़ कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी व्यिक्त ने दायर याचिका में कहा था कि उसके पुत्र का विवाह करीब चार वर्ष पूर्व हुआ था । शादी के बाद उसकी आपत्तिजनक वीडियो बना लीं गई । आरोपित वीडियो को वायरल करने व झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी देकर उससे रुपये वसूलते रहे। जिससे वह मानसिक रूप से काफी परेशान रहने लगा 13 अक्टूबर की सुबह यह लोग घर आए और रुपये की मांग करने लगे । मना करने पर गाली-गलौज व धमकी देकर चले गए । आरोप है कि इसी मानसिक प्रताड़ना से आहत होकर युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली । परिजनों ने पुलिस को तहरीर दी थी पर रिपोर्ट नहीं लिखी । कोर्ट के आदेश पर फतेहगढ़ पुलिस ने पत्नी समेत चार के खिलाफ आत्महत्या ...