हिन्दुस्तान टीम, फरवरी 12 -- यूपी के मेरठ में गंगानगर स्थित रक्षापुरम सेक्टर-4 निवासी रिटायर्ड दरोगा और उनकी पत्नी की लाश बुधवार सुबह घर के अंदर कमरे में फंदे पर लटकी मिली। सुबह घर में साफ-सफाई करने पहुंची नौकरानी ने पड़ोसियों को सूचना दी। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि दोनों ने फांसी लगाकर सुसाइड किया है। माना जा रहा है कि पति-पत्नी अवसाद का शिकार थे और अकेलेपन के चलते आत्मघाती कदम उठाया। हालांकि कमरे से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ। हापुड़ जिले के ददायरा गांव निवासी चौधरी लल्लू सिंह पत्नी संतोष के साथ रक्षापुरम सेक्टर-4 स्थित मकान नंबर 04/192 में रहते थे। वर्ष 2020 में लल्लू सिंह यूपी पुलिस से दरोगा से रिटायर्ड हुए थे। बड़ा बेटा संदीप एयरफोर्स से रिटायर्ड होने के बाद गंगानगर की गंगाधाम कॉलोनी में पत्नी रविता व दो बच्चों के साथ रहता है, ज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.