कौशाम्बी, अक्टूबर 1 -- चायल, हिन्दुस्तान संवाद। चरवा थाने के चरई गांव की ऊषा देवी ने बताया कि उसका बेटा घरेलू विवाद को लेकर गाली-गलौच करता रहता है। बुधवार सुबह वह घरेलू काम में व्यस्त थी। इसी दौरान उसका पुत्र अपनी पत्नी के साथ घर के अंदर पहुंचा और घरेलू विवाद को लेकर गाली-गलौज करने लगा। विरोध पर दोनों ने मां की पिटाई करना शुरू कर दिया। बीच-बचाव करने पहुंची बहन प्रीती को भी पीट दिया। घायल मां-बेटी ने थाने जाकर आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी। तहरीर मिलने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...