समस्तीपुर, जनवरी 9 -- शाहपुर पटोरी। पत्नी व ससुराल वालों की प्रताड़ना से तंग आकर शहर के स्टेशन चौक निवासी सेवानिवृत्त पंचायत सचिव मिथिलेश सिंह के पुत्र दिग्विजय उर्फ गोलू (31) ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मौत से पूर्व उसने चार पन्ने का सुसाइड नोट लिखा है, जिसमें उसने पूरी व्यथा लिखते हुए इस घटना के लिए अपनी पत्नी राधिका ,सास मंजू देवी, ससुर सुजीत सिंह, साला अभिषेक सोनू एवं पत्नी की बड़ी बहन नेहा को आरोपित किया है। घटना की सूचना मिलने पर पटोरी थाना की अपर थानाध्यक्ष अंशु, पीएसआई रजनीश कुमार, एएसआई धर्मेंद्र कुमार घटनास्थल पहुंचे व मामले की जानकारी लेने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए समस्तीपुर भेज दिया। एफएसएल की टीम में ने भी घटनास्थल पहुंचकर जरूरी साक्ष्य जुटाए। पारिवारिक सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार लगभग 2 वर्ष पूर्व दिग्विजय की ...