बदायूं, नवम्बर 12 -- बदायूं, संवाददाता। पत्नी और ससुरालियों से तंग आकर युवक ने कमरे में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। युवक ने अपने मोबाइल में दो ऑडियो रिकॉर्डिंग छोड़ी, जिसमें वह ससुराली और पत्नी से परेशान होने की बात बता रहा है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच पड़ताल शुरू कर दी है। वहीं पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत की वजह हैंगिंग बताई गई है। वहीं पुलिस ने पत्नी समेत छह ससुराल वालों पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामला सदर कोतवाली के मोहल्ला ब्रह्मपुर रजी चौक का है। यहां के रहने वाले राहुल दुबे 23 वर्ष पुत्र सत्यनारायण किराए पर कार चलाते थे। इसके साथ जागरण पार्टी में झांकियों में काम करते थे। सोमवार रात किसी समय कमरे में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मंगलवार सुबह परिवार के लोग जब उठे तो राहुल दुबे के आत्महत्या करने की जानकारी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.