मुंगेर, जून 18 -- मुंगेर, निज संवाददाता। सफियासराय थानान्तर्गत हलीमपुर में मंगलवार की अपराह्न रूपेश कुमार ने घरेलू विवाद में अपनी पत्नी और भाभी को चाकू से प्रहार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। चाकू के प्रहार से घायल दोनों महिला को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। सफियासराय थाना की पुलिस ने हमलावर रूपेश कुमार को गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के अनुसार मंगलवार की अपराह्न रूपेश कुमार उसकी पत्नी किरण देवी और भाभी सोनी देवी घर पर थी। जबकि रूपेश का बड़ा भाई अशोक कुमार और पिता बटेश्वर प्रसाद घर के पास ही नया मकान बनवा रहे थे। घरेलू विवाद के बीच रूपेश ने पहले कमरे में सोयी भाभी पर चाकू से प्रहार किया। इसके बाद पत्नी किरण देवी को चाकू से प्रहार कर घायल कर दिया। आवाज सुनकर पड़ोसी प्रकाश मंडल अपने भाई के साथ बीच बचाव करने पहुंचे तो चाकू लगने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.