प्रयागराज, सितम्बर 12 -- झूंसी, हिन्दुस्तान संवाद। कैंसर से पीड़ित एक व्यक्ति शुक्रवार सुबह लगभग साढ़े 11 बजे पत्नी और बेटे के सामने ही शास्त्री पुल से गंगा में कूद गया। वह अपनी पत्नी-बेटे के साथ कमला नेहरू कैंसर अस्पताल से घर लौट रहा था। अचानक आत्मघाती कदम उठाए जाने से परिजनों की चीत्कार मच गई। झूंसी पुलिस ने एनडीआरएफ की मदद से घंटों सर्च ऑपरेशन चलाया, लेकिन सफलता नहीं मिली। उतरांव थाना क्षेत्र का जगतपुर निवासी 47 वर्षीय दिनेश कुमार यादव निजी बस चलाता था। वह पिछले कुछ सालों से कैंसर से पीड़ित था। उसका कमला नेहरू अस्पताल में इलाज चल रहा था। दिनेश शुक्रवार को पत्नी सरोजा देवी और बड़े बेटे आकाश के साथ अस्पताल आया था। अस्पताल से निकलने के बाद बस से घर लौट रहा था। बस जैसे ही शास्त्री पुल पर पहुंची, तो दिनेश ने अचानक बस रुकवाई, इसके पहले की पत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.