चंदौली, फरवरी 10 -- धीना, हिन्दुस्तान संवाद। धीना रेलवे स्टेशन के समीप बीते शनिवार की दोपहर तीन बजे पति से विवाद के बाद विवाहिता अपनी छह वर्षीय बालिका के साथ पति के सामने ही ट्रेन के आगे कूदकर जान दे दी थी। इसके बाद ससुर ने अपने दामाद पर हत्या के लिए उकसाने का मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस मुकदमा दर्जकर आरोपी को बैरी खुर्द गांव के समीप गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। धीना थाना क्षेत्र के बैरी खुर्द गांव निवासी सुक्खू मजदूरी करता है लेकिन शराब पीने की लत के कारण पत्नी से अक्सर विवाद होता रहता था। इस दौरान बीते शनिवार की दोपहर ज्योति अपनी छह वर्षीय बेटी डाली और तीन साल के बेटे को लेकर धीना स्टेशन के समीप पहुंच गई। वही किसी अनहोनी घटना से संशकित पति सुक्खू भी पहुंच गया। दोनों में विवाद बढ़ने पर पति के सामने ही ज्योति ट्रेन के आगे बालिका को लेकर कूद गई।...