कौशाम्बी, फरवरी 1 -- सैनी थाना क्षेत्र के एक व्यक्ति ने बताया कि करीब दो साल पहले वह पत्नी-बच्चों के साथ गुजरात प्रांत के सूरत शहर गया था। आरोप है कि वहां पत्नी एक युवक के प्रेमजाल में फंस गई। इसकी जानकारी होने पर पीड़ित ने पत्नी को उसके मायके छोड़ दिया। इस बाबत ससुरालियों को जानकारी दी तो उन लोगों ने भला-बुरा कहा। अब पत्नी भी मुकदमे में फंसाने की धमकी दे रही है। पीड़ित ने रविवार को मामले की शिकायत अजुहा चौकी पुलिस से की है। पुलिस जांच कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...