हापुड़, जनवरी 10 -- नगर के मोहल्ला निवासी युवक ने पत्नी पर उत्पीड़न करने का आरोप लगाया है। पीड़ित का आरोप है कि उसकी पत्नी उसको परिवार समेत झूठे मामले में फंसाने की धमकी देती है। पीड़ित ने कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई करने की मांग की है। पुलिस ने तहरीर पर मामले की जांच शुरू कर दी है। मोहल्ला निवासी पीड़ित ने बताया कि उसकी शादी करीब आठ वर्ष पूर्व हुई है। शादी के कुछ दिन बाद तक तो मामला सही रहा, लेकिन उसके बाद उसकी पत्नी का व्यवहार बदल गया। उसकी पत्नी उसकी गैर मौजूदगी में किसी अन्य युवक से बात करने लगी। कई बार मायके जाने की बात कहकर गायब हो गई। पीड़ित ने उसका विरोध किया तो उसकी पत्नी ने झूठे मामले में फंसाने की धमकी दी। पीड़ित ने कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई करने की मांग की है। पुलिस ने तहरीर पर मामले की जांच शुरू कर दी है।
हिंदी हिन...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.