गाज़ियाबाद, अक्टूबर 9 -- ट्रांस हिंडन। लिंक रोड थाना क्षेत्र से लापता युवक का शव पिलखुवा में मिला। मृतक के भाई का आरोप है कि भाभी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या कर शव जंगल में फेंक दिया था। पुलिस से बचने के लिए गुमशुदगी दर्ज कराई थी। पुलिस महिला और प्रेमी की तलाश कर रही है। मूलरूप से बिजनौर के आजमगढ़ में रहने वाले बृजपाल सिंह ने बताया कि छोटा भाई 34 वर्षीय योगेश पत्नी पूजा के साथ साहिबाबाद में लोकेंद्र कॉलोनी में किराए पर रहता था। योगेश निजी कंपनी में नौकरी करता था। आरोप है कि योगेश की पत्नी के थाना डिबाई बुलंदशहर के रहने वाले एक युवक से अवैध संबंध थे। इसका पता योगेश को चल गया था और वह विरोध करता था। बृजपाल के अनुसार, दोनों के बीच कई बार विवाद हो चुका था। योगेश की पत्नी अक्सर प्रेमी के साथ चली जाती थी। प्रेमी को घर आने से रोकने ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.