फरीदाबाद, मार्च 12 -- बल्लभगढ़। तिगांव थाना क्षेत्र के गांव सिडोल में 32 वर्षीय एक महिला पर उसके पति और ससुराल वालों ने मिलकर पेट्रोल छिड़कर आग लगा दी। गंभीर अवस्था में पहले पीड़िता को अमृता अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से उसकी स्थिति बिगड़ने के बाद उसे दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां पर महिला वेंटिलेटर पर है। पुलिस ने महिला के भाई के बयान पर उसके पति व परिवार के चार अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। यूपी के नोएडा के गांव नया गांव सेक्टर-87 निवासी धर्मवीर नाथ ने बताया कि उसकी बहन ऊषा देवी की शादी गांव सिडोल फरीदाबाद निवासी जरनेल नाथ से करीब 18 साल पहले हुई थी। इसी घर में उसकी दूसरी बहन सरिता की भी शादी अनिल के साथ हुई। पीड़िता के भाई ने बताया कि उसकी बहन ऊषा को उसका पति जरनेल नाथ काम करने के लिए गांव झट्टा नोएडा यूपी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.