बुलंदशहर, दिसम्बर 29 -- एक व्यक्ति ने पारिवारिक विवाद के चलते पत्नी पर तेजाब फेंककर उसका चेहरा जला देने और उसके परिवार के कत्ल की धमकी दी है। पीड़िता ने पति एवं ससुरालीजनों पर पहले भी खुद की हत्या के प्रयास का आरोप लगाया है। देहात पुलिस ने मामले में रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। कोतवाली देहात में गंगानगर क्षेत्र निवासी हरेंद्र कौर ने दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया है कि वर्ष 2023 को उसकी शादी अगौता के गांव पवसरा के आकाश कुमार से हुई थी। शादी में उसके परिजनों द्वारा करीब 20 लाख रुपये खर्च किए गए थे, किंतु पति एवं अन्य ससुरालीजनों द्वारा उसे प्रताड़ित किया जाता था। बीते दिनों वह अपनी ससुराल स्थित कमरे में सो रही थी तो उसी दौरान पति, सास एवं ससुर द्वारा वहां पहुंचकर उसका गला दबाकर जान से मारने का प्रयास किया गया। किसी तरह उसने वहां से भाग...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.