बिजनौर, फरवरी 4 -- युवक ने घर में रखी नकदी और जेवरात लेकर फरार होने का आरोप लगाते हुए पत्नी सहित नौ अन्य लोगों के विरूद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। अफजलगढ़ थाना क्षेत्र के गांव रसूलाबाद निवासी परवेन्द्र सिंह पुत्र जगदीश सिंह द्वारा पत्नी सिमरनप्रीत कौर सहित मीना गुप्ता पत्नी दीपक कुमार, कवल प्रीत कौर तथा नौ अन्य लोगों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। दर्ज रिपोर्ट में कहा गया है कि करीब पांच महीने पहले हरियाणा के जगाधरी शहर स्थित गुरुद्वारे में उसकी शादी सिमरनप्रीत कौर के साथ हुई थी। शादी के दौरान सिमरनप्रीत कौर को गले का हार सोने का, अंगूठी सोने की, सोने के कानों के कुण्डल, सोने की नाक की नोज पीन चांदी के विच्छवे, व सोने का मगल सूत्र चढ़ाया था। बीती 26 दिसंबर को सुबह करीब नौ बजे वह शुगर मिल में गन्ना डालने गया था और पिता खेत पर गये थे। ...