गोपालगंज, मई 4 -- फुलवरिया। दो दिन पूर्व पत्नी पर चाकू से जानलेवा हमला करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर शनिवार को न्यायिक हिरासत में गोपालगंज जेल भेज दिया। आरोपी विशाल कुमार गुप्ता पकौली बदो गांव का रहने वाला है। घटना गुरुवार की रात की है। घरेलू विवाद के दौरान विशाल ने नशे की हालत में अपनी पत्नी पर चाकू से हमला कर दिया था। डॉक्टरों के अनुसार इस हमले में पत्नी पूजा देवी की गर्दन की नस कट गई थी, जिससे उसकी हालत गंभीर हो गई। फिलहाल उसकी हालत स्थिर है। इलाज चल रहा है। थानाध्यक्ष जय हिंद यादव ने बताया कि पीड़िता की लिखित शिकायत के आधार पर आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.