ललितपुर, दिसम्बर 23 -- ललितपुर। थाना नाराहट क्षेत्र अन्तर्गत ग्राम बछरई में तीन दिन पूर्व हुई युवक की हत्या का पुलिस ने खुलासा कर दिया। घर में शराब पीने के बाद दोस्त ने हत्यारोपित की पत्नी पर आपत्तिजनक टिप्पणी की थी, जिससे आक्रोशित युवक ने गला दबाकर दोस्त को मौत के घाट उतारा था। पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार करके न्यायालय में पेश किया जा रहा है। 19 दिसंबर को थाना नाराहट क्षेत्र अन्तर्गत ग्राम बछरई निवासी मुन्नालाल प्रजापति और उनकी पत्नी दिल्ली से गांव लौटे तो उन्हें पुत्र 26 वर्षीय दीपक घर पर नहीं मिला। ग्रामीणों से जानकारी मिलने के बाद वह दीपक के मित्र रामा अवतार पुत्र स्वर्गीय रामस्वरूप के घर गए तो यहां उनके पुत्र का शव पलंग पर पड़ा मिला था। चेहरे पर टायर, पत्थर, लकड़ी आदि रखी थी। क्षेत्राधिकारी पाली और थाना प्रभारी नाराहट ने पुलिस फोर्स के...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.