कटिहार, फरवरी 10 -- प्राणपुर, संवाद सूत्र बस्तौल पंचायत अंतर्गत जौनियां गांव में शराब पीकर पत्नी के साथ मारपीट का मामला प्राणपुर थाना पहुंचा। प्राणपुर पुलिस ने घटना की जानकारी मिलते ही जौनियां गांव पहुंचकर शराब के नशे में धूत मोहम्मद मिस्टर को गिरफ्तार कर मेडिकल जांच की पुष्टि के बाद न्यायिक हिरासत में जेल भेजा। थानाध्यक्ष रंजीत कुमार महतो ने बताया कि पत्नी की लिखित शिकायत पर प्राणपुर थाना में उत्पाद अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर शराबी पति को पत्नी के साथ मारपीट के आरोप में जेल भेजा गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...