भागलपुर, मार्च 28 -- थाना क्षेत्र के रैदासनगर दुधेला की रहने वाली महिला नंदिनी देवी ने अपने शराबी पति के खिलाफ विभिन्न आरोप लगाते हुए थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है। पीड़िता ने बताया कि पति नशे के आदी है। घर में हंगामा करते हैं। घर का सामान तोड़कर मुझे और मेरे बच्चों के साथ मारपीट करते हैं। बताया कि मुझे जान मारने की नीयत से उठाकर फेंक दिया और हाथ तोड़ दिया था। बड़ी बेटी बचाने आई तो उसके साथ भी मारपीट की। पीड़िता ने अन्य लोगों पर भी आरोप लगाया है। थानाध्यक्ष विवेक कुमार जायसवाल ने बताया कि कार्रवाई की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.