जहानाबाद, मार्च 23 -- रतनी, निज संवाददाता। शकूराबाद थाना क्षेत्र के ब्रह्मतन गांव की एक महिला ने अपने पति सहित तीन लोगों के खिलाफ मारपीट एवं प्रताड़ित करने का आरोप लगाते हुए थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। अपने आवेदन में महिला सुनैना कुमारी ने पति दीपु यादव एवं सास ससुर के खिलाफ मारपीट एवं प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। उसने उल्लेख किया है कि इन लोगों द्वारा हमेशा मेरे साथ मारपीट एवं गाली गलौज किया जाता है। थानाध्यक्ष मोहन प्रसाद सिंह ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर अग्रेतर कार्रवाई की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.