लखनऊ, जनवरी 21 -- खुलासा - चिरैयाबाग शहीदपथ अंडर पास के नीचे डिलीवरी मैन की हत्या का मामला - हफ्ते भर पहले रची थी साजिश, पति को मारकर प्रेमी संग रहना चाहती थी लखनऊ, वरिष्ठ संवाददाता। रायबरेली रोड पर चिरैयाबाग शहीदपथ अंडर पास के नीचे मंगलवार रात सिलेंडर डिलीवरी करने वाले प्रदीप सिंह परिहार की हत्या उसकी पत्नी ने प्रेमी से कराई थी। पीजीआई थाने की पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर घटना का खुलासा कर दिया। पुलिस ने आरोपी के पास से वारदात में प्रयुक्त चाकू भी बरामद कर लिया है। इंस्पेक्टर पीजीआई धीरेंद्र कुमार सिंह के मुताबिक गिरफ्तार आरोपियों में कानपुर देहात के रूरा इलाके के ठकुरान अमौली निवासी पूजा सिंह और मोहनगंज अमेठी के जमरवा हवेली का रहने वाला रामतीर्थ है। प्रदीप सिंह परिहार पत्नी पूजा के साथ उतरेठिया में संदीप पाल के मकान में किराए पर रहता थ...