रुद्रपुर, मार्च 19 -- किच्छा, संवाददाता। मल्ली देवरिया बीस नंबर कॉलोनी निवासी 30 वर्षीय हरीश पुत्र बनवारी लाल की हत्या के आरोप में पुलिस ने उसकी पत्नी और उसके प्रेमी पर मुकदमा दर्ज किया है। मृतक के भाई शंकर की तहरीर पर पुलिस ने यह कार्रवाई की है। बता दें कि हरीश का शव घर से कुछ दूर गेहूं के खेत में बीते सोमवार को पड़ा मिला था। उसके चेहरे पर चोट के निशान थे। बुधवार शंकर ने पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाया कि उसका भाई हरीश सिरौली कलां पुलभट्टा निवासी रईस अहमद ठेकेदार उर्फ बाबू के पास मजदूरी का काम करता था। हरीश बीते 15 मार्च रात नौ बजे से लापता था, लेकिन हरीश की पत्नी पारुल ने इस बारे में किसी को नहीं बताया। आरोप है कि रईस अहमद का हरीश के घर काफी आना-जाना था। रईस अहमद और पारुल के बीच अवैध संबंध थे। इसकी जानकारी हरीश को भी थी। हरीश इस बात का...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.