आगरा, जून 26 -- सदर क्षेत्र में प्रेमी संग खड़ी पत्नी को टोकना, पति को महंगा पड़ गया। सवाल जवाब करने पर पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर पति को धुन दिया। घर पहुंचने पर भी पत्नी ने बवाल कर दिया। पति और सास को घर से बाहर निकाल दिया। नामनेर निवासी मो. युनिस की शिकायत पर सदर पुलिस ने पत्नी और प्रेमी राजकुमार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मो. युनिस ने पुलिस को बताया कि वह ड्यूटी से लौट रहे थे तभी उन्हें रास्ते में राजकुमार नामक व्यक्ति के साथ पत्नी को अनुचित अवस्था में खड़े देखा। टोकने पर पत्नी ने राजकुमार को अपना होटल मालिक बताया। कहासुनी कर दोनों ने मारपीट कर दी। उनकी आंख में चोट लग गई। घटना के बाद पत्नी घर में बवाल करने लगी। कहासुनी होने पर पुन: मारपीट कर मां सहित घर से बाहर निकाल दिया। पैसे गहने आदि सब ले लिए। मजबूरन वह किराए के घर ...