एटा, फरवरी 16 -- प्रेमी संग मिलकर पत्नी ने पति की योजनाबद्ध तरीके से हत्या करा दी। हत्या करने से पहले दोनों ने कई दिनों से योजना बनाई। इसके लिए वेलेंटाइन डे दिन चुना गया था। हत्या को अंजाम देने के बाद आरोपी ने मृतक की पत्नी को फोन कर जानकारी भी दे दी कि काम हो गया। पुलिस की जांच में मामला खुल गया। मृतक की पत्नी सहित तीन लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। हत्यारोपी मृतक का घनिष्ठ दोस्त था। पुलिस लाइंस में प्रेसवार्ता करते हुए श्वेताभ पांडेय ने बताया कि 14 फरवरी को एटा-अलीगंज रोड बंधा रोड पर खेत में युवक का शव मिला था। शव की पहचान हेमंत पुत्र विष्णु दयाल निवासी आवास विकास कालोनी कोतवाली नगर के रुप में हुई थी। मृतक के भाई वसंत ने भाभी और आरोपी सुमित चौहान पुत्र रमेश चन्द्र रेलवे रोड कोतवाली नगर अज्ञात के विरूद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई थी। थानाध्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.