संभल, जनवरी 10 -- थाना जुनावई क्षेत्र में दो जनवरी को अज्ञात युवक का शव मिलने के मामले का पुलिस ने शुक्रवार को खुलासा कर दिया है। जांच में जो सच सामने आया, उसने हर किसी को झकझोर कर रख दिया। युवक की पत्नी ने अपने प्रेमी और सगे भाई के साथ मिलकर पति की निर्मम हत्या कर दी और फिर शव को सड़क हादसा दिखाने की साजिश रच डाली। एसपी ने हत्याकांड का खुलासा किया और तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया। शुक्रवार को एसपी कार्यालय में घटना का खुलासा करते हुए एसपी कृष्ण कुमार बिश्नोई ने बताया कि दो जनवरी को थाना जुनावई क्षेत्र के गांव पूरन पट्टी के पास सड़क किनारे एक अज्ञात युवक का शव मिला था। पहचान के लिए पुलिस की तीन टीमों का गठन किया गया। फोटो, पंफलेट चस्पा किए गए और सोशल मीडिया के माध्यम से प्रयास किए गए। इसके बाद शव की पहचान ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.