कानपुर, दिसम्बर 16 -- कल्याणपुर। दहेज उत्पीड़न के मामले में बहन के साथ तारीख पर न्यायालय जा रही पत्नी ने इंदिरा नगर निवासी पति व उसके साथियों पर कल्याणपुर क्रॉसिंग के पास मारपीट करने का आरोप लगाया। पीड़िता के मुताबिक, एक वर्ष पूर्व उसकी शादी आरोपी के साथ हुई थी। शादी के कुछ दिनों बाद ही पति उन्हें अतिरिक्त दहेज के लिए प्रताड़ित करने लगा था। इससे तंग आकर उसने ससुरालियों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। तब से वह अपने मायके मिर्जापुर में रह रही है। कल्याणपुर थाना प्रभारी ने बताया कि मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी ।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...