देवरिया, फरवरी 24 -- बरहज, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के एक ग्राम की महिला ने अपने पति पर यौन उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज कराया है। दोनों की शादी दो वर्ष पूर्व हुई थी। पूर्व में भी दोनों के बीच विवाद का थाने में पंचायत हो चुकी है। थाना क्षेत्र के ग्राम देउबारी निवासी हिमांशु दो वर्ष पूर्व भलुअनी में एक किराने की दुकान पर काम करता था। इसी बीच एक किशोरी के सम्पर्क में आया। प्रेम बढ़ा तो एक दूसरे के साथ मर मिटाने की कसमें खाई और एक मंदिर में जाकर शादी कर लिया। एक साल बाद दोनों में विवाद हुआ तो पुलिस ने समझौता कराया। एक सप्ताह पूर्व फिर दोनों में विवाद हुआ। मंगलवार को महिला पिता के साथ थाने पहुंची। आरोपित युवक पर यौन उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज कराया है। तहरीर में बताया कि दो वर्ष पूर्व शादी की नीयत से बहला-फुसलाकर भाग ले गया। दो साल तक यौन शोषण कर छोड़...