मिर्जापुर, फरवरी 15 -- मिर्जापुर। थाना क्षेत्र के मनिगढ़ा गांव की महिला ने पति के विरुद्ध रविवार को मारने पीटने व जान से मारने की धमकी देने का मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस को दिए तहरीर में गीता देवी ने आरोप लगाया है कि पति रामदयाल शराब के नशे में मारने पीटने लगा। शोर मचाने पर अगल-बगल के लोगों के पहुंचने पर किसी तरह से बचाया। मारपीट में मेरे चेहरे व पूरे बदन में गहरी चोटें आई हैं । पुलिस तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच पड़ताल में जुट गई है । थाना अध्यक्ष राजीव कुमार श्रीवास्तव ने बताया की पत्नी की तहरीर पर पति के विरुद्ध मारपीट करने,जान से मारने की धमकी का मुकदमा दर्ज कर जांच पड़ताल की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...