प्रधान संवाददाता, मार्च 17 -- बिहार के मुजफ्फरपुर जिले के अहियापुर थाना के कोल्हुआ पैगंबरपुर गांव में आत्महत्या का एक अजीब मामला सामने आया। पत्नी ने सुबह की चाय नहीं बनाई तो पति सोनू कुमार (35) ने फंदे से लटक कर आत्महत्या कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करा कर परिजनों को सौंप दिया। पत्नी बुलबुल कुमारी के आवेदन पर थाने में यूडी केस दर्ज किया गया है।अहियापुर थानेदार रोहन कुमार ने बताया कि घटनास्थल की जांच एफएसएल से कराई गई है। पत्नी ने बयान दिया है कि शुक्रवार की सुबह में उसके पति ने उसे चाय बनाने के लिए कहा। लेकिन, वह नहीं जग पाई और सोई रह गई। जब जगी तो चाय बनाने की बात से ध्यान भटक गया। वह उठने के बाद मीट लाने चली गई। इससे आहत होकर उसके पति सोनू कुमार ने घर में फंदा लगा आत्महत्या कर ली। जब बुलबुल मीट लेकर वापस घर आई तो प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.