गढ़वा, फरवरी 21 -- गढ़वा। सदर थानांतर्गत प्रतापपुर गांव निवासी श्याम लाल राम की पत्नी गुरुवार देर शाम दांत से काटकर प्राइवेट पार्ट को जख्मी कर दिया। उसके बाद उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती किया गया है। घटना के संबंध में श्यामलाल ने आरोप लगाया कि उसकी पत्नी के साथ किसी बात को लेकर आपस में विवाद हुआ था। उसके बाद उसकी पत्नी ने स्नान करने जाने के क्रम में उसके प्राइवेट पार्ट को दांत से काटकर जख्मी कर दिया। वहीं उसकी पत्नी ने आरोप को गलत बताया। उसकी पत्नी ने आरोप लगाया कि शादी के बाद से ही वह बराबर शराब पीकर उसके साथ बराबर मारपीट करता है। घर में एक भी पैसा नहीं देता है। उसके मायके वाले उसका रेख देख करते हैं। गुरुवार शाम श्यामलाल उसके सीने पर बैठकर उसे मारपीट कर रहा था। उससे बचने के लिए उसने हाथ से प्राइवेट पार्ट को पकड़ा था। उससे वह घायल...