नई दिल्ली, मार्च 29 -- झारखंड के रामगढ़ से हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां तरातू में पति ने लोहे की रॉड से पीट पीटकर पत्नी की हत्या कर दी। घटना शनिवार को पीटीपीएस न्यू मार्केट झोपड़पट्टी की बताई जा रही है। जानकारी के मुताबिक आरोपी ने पत्नी से खाना मांगा था। पत्नी ने उसे खाना देने से इनकार कर दिया तो पति ने पीट-पीटकर उसकी हत्या कर दी। आरोपी की पहचान 55 साल के संतोष भुईयां के तौर पर हुई है जबकि पत्नी का नाम सुनीता देवी था। वह 50 साल की थीं। वारदात के बाद आरोपी पति पुलिस की गिरफ्त में है। घटना शनिवार को उस समय की है जब आऱोपी ने अपनी पत्नी से खाना मांगा लेकिन पत्नी ने खाना देने से इनकार कर दिया। पतरातू पुलिस ने बताया कि पत्नी ने भोजन देने से इनकार किया तो उसकी हत्या कर दी। महिला के 6 बच्चे हैं और सभी का रो-रोकर बुरा हाल है। उधर लोगों...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.