सीतापुर, दिसम्बर 31 -- तंबौर। पत्नी के एक माह से मायके से न आने से परेशान युवक ने फांसी लगा ली। भाई का आरोप है कि ससुराल से पैसे को लेकर विवाद भी चल रहा था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। तंबौर के सीहपुर निवासी चन्द्रमा (35) ने मंगलवार देर रात घर के बाहर लगे पेड़ से फंदे के सहारे फांसी लगा ली। चन्द्रमा के भाई भगीनन्दन ने बताया में भाई चन्द्रमा का पैसा ससुराल वालों के पास बकाया था। ससुराल पक्ष से विवाद होने के कारण चन्द्रमा की पत्नी भी एक माह से अपने मायके में भी। मंगलवार को चन्द्रमा मंगलवार को पत्नी को लेने ससुराल गया था। वहां पैसे को लेकर कहासुनी भी हुई थी। जिसको लेकर उसकी पत्नी ने साथ आने से मना कर दिया था। इसके बाद चन्द्रमा अकेले ही घर लौट आया था। परेशान होकर चन्द्रमा ने घर के बाहर लगे पेड़ से फंदे के सहारे लटककर फांसी ...