उरई, फरवरी 21 -- उरई, संवाददाता। रामपुरा थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर प्रार्थना पत्र दिया। उसने बताया कि उसकी पत्नी, जिनका मायका जालौन कोतवाली क्षेत्र के ग्राम सिंगपुरा में है, बीती 2 फरवरी की रात घर से जेवर और नगद रुपये लेकर अचानक कहीं चली गईं। पीड़ित पति ने बताया कि इस संबंध में उसने थाना रामपुरा में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने रिपोर्ट तो दर्ज कर ली, लेकिन अब तक उसकी पत्नी की खोजबीन नहीं की गई है। उसने आशंका जताई कि उसकी पत्नी के साथ कोई अनहोनी घटना न घट गई हो। पीड़ित ने पुलिस अधीक्षक दुर्गेश कुमार से मामले की गंभीरता से जांच कर पत्नी की शीघ्र तलाश कराने की मांग की है। उसने बताया कि उसकी पत्नी एक मोबाइल भी साथ ले गई है, जिसकी जानकारी पुलिस को दे दी गई है। पुलिस अधीक्षक ने प्रार्थना पत्र लेक...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.