कन्नौज, फरवरी 13 -- छिबरामऊ, संवाददाता। कस्बे के मोहल्ला सैयदवाड़ा में विवाद के चलते पत्नी मायके चली गई। इस बात से क्षुब्ध होकर युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या का प्रयास किया। समय रहते लोगों ने कमरे का गेट तोड़कर उसे फांसी के फंदे से नीचे उतारा और अस्पताल में भर्ती कराया। फिलहाल उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। मोहल्ला सैय्यदबाड़ा निवासी भूरे (20) पुत्र फिरोज उर्फ कल्लू ने दोपहर करीब 2:30 बजे घर में पंखे से फांसी लगाकर आत्महत्या का प्रयास किया। सूत्रों के अनुसार भूरे की शादी मात्र 7 महीने पहले काशीराम कॉलोनी निवासी साकिर की बेटी सानिया से हुई थी। करीब 8 दिन पहले दोनों के बीच किसी बात पर विवाद हो गया, जिसके बाद सानिया नाराज होकर मायके चली गईं। इस घटना से भूरे गहरे मानसिक आघात में चले गए और लगातार परेशान रहने लगे। परिवार के सदस्यों ने बताया कि वह उ...