मुरादाबाद, दिसम्बर 23 -- क्षेत्र के गांव मकरनपुर के एक पेंटर ने पत्नी के मायके जाने पर जहर खा लिया। हालत बिगड़ने पर उसे मुरादाबाद के निजी अस्पताल में ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई। बिलारी के गांव मकरंदपुर निवासी 25 वर्षीय गुड्डू सिंह ने संदिग्ध परिस्थितियों में जहरीला पदार्थ खा लिया। उसकी हालत बिगड़ी तो उसे परिवार के लोग मुरादाबाद के निजी अस्पताल में ले गए। जहां उसकी मौत हो गई। बिलारी पुलिस मौके पर पहुंची जहां उन्होंने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम को भेजा। मृतक की शादी आठ माह पहले कुंदरकी थाना क्षेत्र के गांव शेखुपुर निवासी रेखा के साथ हुई थी, जो एक सप्ताह पहले ही मायके चली थी। लोगों का कहना है पारिवारिक तनाव के चलते पेंटर ने जहर खाकर अपनी जान दी है। परिवार में मां मालूखी देवी के अलावा पिता महादेव सिंह के अलावा बड़ा भाई सुभाष है। पेंटर...