अलीगढ़, नवम्बर 3 -- अलीगढ़,वरिष्ठ संवाददाता। विक्रमशिला एक्सप्रेस में बम और आतंकी होने की सूचना देने वाले अभियुक्त को अलीगढ़ जीआरपी ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। गिरफ्तार अभियुक्त ने बताया कि ट्रेन में बहुत भीड़ थी। पत्नी को सीट मिल जाए इसलिए फर्जी सूचना दी थी। रविवार सुबह भागलपुर से आनंद विहार को जाने वाली विक्रमशिला एक्सप्रेस ट्रेन में दिल्ली निवासी मोनू ने 139 रेलवे हेल्पलाइन और 112 इमरजेंसी नंबर पर फोन कर ट्रेन में चार पांच आतंकी और बंदूक बम होने की सूचना दी थी। जिसके ट्रेन और अलीगढ़ जंक्शन पर हड़कंप मच गया था। ट्रेन के अलीगढ़ आने पर सुरक्षा बलों ने बोगी का कोना कोना खंगाल डाला पर कोई संदिग्ध व्यक्ति या वस्तु नहीं मिली। रविवार रात जीआरपी अलीगढ़ ने अभियुक्त मोनू सक्सेना पुत्र रामनरेश निवासी एच 22 जेजे. कॉलेनी सावदा थाना घेवरा नॉर्थ व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.