कोडरमा, अक्टूबर 5 -- मरकच्चो, निज प्रतिनिधि। नवलशाही थाना के कोडरमा-गिरिडीह मुख्य मार्ग पर कानीकेंद स्थित तीखे मोड़ के पास रविवार की शाम सड़क हादसे में दंपति गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर मौजूद पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया। दोनों घायलों की पहचान गिरिडीह जिले के घोड़थम्भा निवासी 22 वर्षीय अभिषेक साव पिता अरविंद साव एवं उनकी पत्नी 19 वर्षीय काजल कुमारी के रूप में की गई है। मिली जानकारी के अनुसार अभिषेक साव अपनी पत्नी काजल कुमारी को लेकर मोटरसाइकिल (संख्या अज्ञात) से कोडरमा अपने ससुराल जा रहा था। इसी दौरान नवलशाही थाना क्षेत्र के कानीकेंद स्थित तीखा मोड़ पर उनकी बाइक अचानक अनियंत्रित हो गई। नियंत्रण खोने से बाइक सड़क किनारे जा गिरी, जिससे दोनों पति-पत्नी सड़क पर गिरकर घायल हो गए। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने पुलिस को सू...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.