बलरामपुर, मार्च 21 -- तुलसीपुर, संवाददाता। पत्नी को साथ न भेजने से ससुरालीजनों से नाराज होकर युवक ने सागौन बाग में पेड़ की डाल पर फांसी के फंदे से झूलकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। घटना ग्राम पंचायत बनकटवा कलॉ में गुरुवार शाम लगभग सात बजे हुई है। शव को पोस्टमार्टम भेज पुलिस मामले की जांच कर रही है। ग्राम बड़गौ निवासी 30 वर्षीय राम छबीले यादव अपनी पत्नी को विदा कराने गुरुवार को अपने ससुराल बनकटवा कला गांव गया था। पत्नी को उसके साथ न भेजने पर वह ससुरालीजनों से नाराज होकर वहां से चला गया। जिसके बाद गांव के दक्षिण स्थित सागौन बाग में फंदे से लटककर जीवन लीला समाप्त कर ली। मृतक के भाई राजेश कुमार यादव ने बताया कि गुरुवार देर रात में सूचना मिली कि राम छबीले का शव बनकटवा कलॉ गांव के दक्षिण स्थित सागौन बाग में फंदे से लटक रहा है। वहां पहुंचकर ग्राम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.