हरदोई, मार्च 24 -- पाली। पाली कस्बा में सास ने अपने बेटे के साथ दामाद की लात-घूंसों से जमकर पिटाई कर दी। किसी ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया है। सास ने पाली थाने में शिकायती पत्र दिया। पुलिस ने आरोपी दामाद के खिलाफ शांतिभंग में कार्रवाई की है। हालांकि आपका अपना अखबार हिन्दुस्तान वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता। पाली थानाक्षेत्र के कस्बा के मोहल्ला सराय सैफ निवासी संतोष गिहार की बेटी आरती की शादी दो साल पहले उत्तराखंड प्रांत के सितारगंज निवासी दिनेश कुमार से हुई थी। शादी के बाद आरती अपने मायके में ही रह रही थी। बताया गया दिनेश ने कई बार अपनी पत्नी को ले जाने का प्रयास किया पर ससुरालीजनों ने आरती को भेजने से मना कर दिया। रविवार को फिर दिनेश आरती को लेने पाली आया था। आरोप है कि उसकी यहां पर पिटाई कर दी गई। इसके बाद वह वापस चला...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.