साहिबगंज, जनवरी 19 -- साहिबगंज। मुफस्सिल थाना क्षेत्र के शोभनपुर डेरा गांव की कंचन देवी (28) ने अपनी पत्नी को लोहे के रॉड व झोड़नी से मारकर गंभीर रूप से घायल कर देने की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। महिला के पिता राजेश यादव व मां सुनैना देवी का आरोप है कि शादी के चार साल बाद दामाद की नौकरी रांची में लग गयी है। उसके बाद से ही दामाद उसकी पुत्री के साथ मारपीट करना शुरू कर दिया है। उसे दो बच्चा भी है। रविवार को भी ऐसा ही हुआ। लोहे के रॉड व झोड़नी से मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया है। महिला का बायां हाथ टूट गया है। इसबीच मुफस्सिल थाना प्रभारी अनीश कुमार पांडेय ने बताया कि आरोपी पति के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...