मुजफ्फर नगर, मई 29 -- थाना सिविल लाइन क्षेत्र के आवास विकास कालोनी में झाड़ियों में एक युवक का शव पड़ा मिला। युवक बुधवार को अपनी पत्नी से मिलने ससुराल में आया था। पुलिस ने परिजनों को मामले की जानकारी दी है। थाना प्रभारी आशुतोष कुमार सिंह ने बताया कि चरथावल थाना क्षेत्र के गांव रसूलपुर निवासी अनुज की ससुराल कांशीराम कालोनी में है। उसका अपनी पत्नी से तीन माह से विवाद चल रह था। ससराल पक्ष के लोगों ने बताया कि बुधवार रात में वह शराब के नशे में ससुराल कांशीराम कालोनी में आया था। वह जबरदस्ती अपनी पत्नी को अपने साथ ले जाना चाह रहा था। पत्नी ने उसके साथ जाने से इंकार कर दिया। उसके बाद वह ससुराल से शराब के नशे में ही चला गया। गुरुवार शाम के समय उसका शव आवास विकास कालोनी में झाड़ियों में पड़ा मिला। उसके शरीर पर कोई चोट के निशान नहीं है। मौके पर एफए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.