उन्नाव, फरवरी 21 -- चकलवंशी। आसीवन थाना क्षेत्र के कस्बा रसूलाबाद के शास्त्री नगर मोहल्ला के रहने वाले बाबा मातादीन पुत्र स्व. शिव प्रसाद राजपूत ने पुलिस में तहरीर देकर आरोप लगाया कि वह रसूलाबाद चौराहे पर खड़े थे। इसी दौरान पड़ोसी बेचेलाल उनकी पत्नी को लेकर बातचीत पर गाली-गलौज करने लगा। विरोध करने पर आरोप है कि उसे लात-घूसों से पीटकर गंभीर रूप से घायल कर दिया गया। थाना प्रभारी प्रदीप सिंह ने बताया कि तहरीर प्राप्त हुई है, जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...