हमीरपुर, नवम्बर 26 -- बिवांर, संवाददाता। फोन से मायका में बातचीत करने पर पति ने पत्नी की पिटाई करने के बाद कमरे में बंद कर दिया। महिला के पिता व रिश्तेदारों ने पहुंचकर उसे मुक्त कराया। पीड़िता ने पति के खिलाफ थाने में तहरीर दी है। जनपद महोबा थाना खन्ना के मवई खुर्द गांव की विश्राम प्रजापति ने अपनी पुत्री कांति देवी की शादी 3 साल पहले थाना बिवांर के धनपुरा गांव के शैलेंद्र पुत्र लल्लू प्रजापति के साथ की थी। पति आए दिन पत्नी के साथ मारपीट कर प्रताड़ित करता चला आ रहा है। फोन से मायका में महिला के बातचीत करने पर रोक लगाते हुए मारपीट की। इसके बाद 25 नवंबर को फोन से बातचीत के किए जाने पर पति ने मारपीट कर कमरे में बंद कर दिया। महिला के फोन से मायका में जानकारी देने पर उसका पिता रिश्तेदारों के साथ आ गया। पति ने उसके पिता रिश्तेदारों के साथ अभद्रता ...