जौनपुर, दिसम्बर 23 -- जफराबाद। क्षेत्र के नाथुपुर गांव निवासी एक 23 वर्षीय महिला को उसके पति ने मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। बक्शा थाना क्षेत्र के रामपुर गांव निवासी लक्ष्मीशंकर गौड़ ने अपनी बेटी राजकुमारी गौड़ की शादी तीन दिसंबर 2024 को क्षेत्र के नाथुपुर गांव निवासी करन गौंड पुत्र नगडु गौंड के साथ किया था। आरोप है कि शादी के बाद से ही करन पत्नी को मारता पीटता रहता था। रविवार की शाम को वह बिना वजह राजकुमारी को जमकर मारने पीटने लगा। मारपीट में राजकुमारी के शरीर तथा चेहरे पर काफी चोट आयी। उसने घटना की जानकारी अपने माता पिता को दिया। जिसके बाद उसके परिवार के लोग थाने आए। उन लोगों ने करन के खिलाफ तहरीर दिया। पुलिस कार्रवाई कर रही है। मारपीट और धमकी के मामले में केस दर्ज सुरेरी। क्षेत्र के ग्राम सिठूपुर निव...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.