बाराबंकी, जनवरी 13 -- देवाशरीफ। थाना क्षेत्र के बड़ाताल मजरे तिंदोला गांव में एक युवक ने पत्नी को मायके से नहीं बुलाए जाने पर जहरीला पदार्थ निगल लिया। हालत बिगड़ने पर परिजनों ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया। वहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। बड़ा ताल मजरे तिंदोला गांव निवासी रामाज्ञा कश्यप पुत्र स्व. मिठाई लाल के छह पुत्र व दो पुत्रियां हैं। राजदेव (24) भाईयों में तीसरे नम्बर था। वह लखनऊ में पेंटिंग का काम करता था। तीन फरवरी 2025 को उसकी शादी जहांगीराबाद थाना के चिलहटा गांव निवासी मौजीलाल की पुत्री पूजा से हुई थी। सोमवार की रात करीब आठ बजे राजदेव काम करके घर लौटा था। उसकी पत्नी मायके में थी। राजदेव ने अपने पिता से पत्नी को मायके से बुलाने के लिए कहा था। जिसको लेकर उनके बीच विवाद हुआ था। इस पर उसने जहर खा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.