अलीगढ़, फरवरी 22 -- अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। क्वार्सी थाना क्षेत्र के अनूपशहर रोड पर शनिवार रात को अज्ञात वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में युवक की मौत हो गई। वह शादी समारोह में शामिल होने के लिए अपनी पत्नी को बुलाने आ रहा था। हादसे के बाद परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस अज्ञात वाहन की तलाश में जुटी है। क्वार्सी थाना क्षेत्र के मंजूरगढ़ी निवासी 30 वर्षीय रूपकिशोर की हार्डवेयर की दुकान थी। परिवार में पत्नी व दो बच्चे हैं। शनिवार को रूपकिशोर की रिश्तेदारी में शादी समारोह था। इस पर वे बाइक से अपनी बहन को छेरत स्थित कार्यक्रम स्थल पर छोड़ने के लिए गए थे। वहां से पत्नी को बुलाने के लिए लौट रहे थे। तभी रास्ते में आयशा तरीन स्कूल के पास अज्ञात वाहन ने उन्हें रौंद दिया और फरार हो गए। घटना के बाद आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई। गंभीर हालत मे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.