संवाददाता, अप्रैल 29 -- कटिहार जिले के आजमनगर में दिल झकझोर देने वाली घटना घटी। जब बरहट के पास बंद रेलवे फाटक को पार करने के दौरान ट्रेन की चपेट में आने से महिला की मौत हो गई, जबकि पत्नी को बचाने के चक्कर में पति भी ट्रेन से कट गया, और उसकी भी जान चली गई। दंपति अपने पीछे 20 दिन के नवजात बच्चे को छोड़ गए हैं। घटना के बाद लोगों की भीड़ को संभालने में पुलिस के पसीने छूट गए। पति-पत्नी 20 दिन के एक बच्चे को लेकर इलाज करने के लिए सालमारी जा रहे थे। इस बीच बंद रेलवे फाटक के पास ऑटो आकर रुक गयी। मगर महिला ऑटो से उतरकर पटरी पार करने की कोशिश करने लगी। इसी बीच वो ट्रेन की चपेट में आ गई। ट्रेन को आता देख महिला के पति ने बचाने की कोशिश की। मगर उसकी भी मौत हो गयी। इस बीच महिला की मां और उसका 20 दिन का बेटा ऑटो में ही बैठा था। यह भी पढ़ें- बेकाबू ट्रक न...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.