चाईबासा, मार्च 10 -- गुवा । किरीबुरु के चर्च हाटिंग निवासी चन्द्रमोहन गोप ने नशे की हालत में मुर्गापाड़ा निवासी करण हेम्ब्रम (पिता - दुर्गा हेम्ब्रम) पर चाकू से हमला कर दिया। घटना 9 मार्च की शाम करीब 5:30 बजे की है। घायल करण हेम्ब्रम ने बताया कि चन्द्रमोहन गोप नशे में अपनी पत्नी के साथ झगड़ा कर रहा था। उसके हाथ में चाकू था, और वह पत्नी पर हमला न कर दे, इस डर से करण बीच-बचाव करने लगा। इसी दौरान चन्द्रमोहन ने चाकू से करण के पेट पर वार कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।वहीं आरोपी चन्द्रमोहन की पत्नी ने बताया कि चन्द्रमोहन शराब के नशे में था और जबरदस्ती घर के अंदर चलने की जिद कर रहा था। मना करने पर वह झगड़ा करने लगा। इसी बीच करण बीच-बचाव करने आया, तो चन्द्रमोहन ने उस पर चाकू से हमला कर दिया। स्थानीय लोगों के अनुसार, चन्द्रमोहन और उसक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.