कानपुर, जनवरी 8 -- कल्याणपुर। एक प्राइवेट कंपनी के एम्पलाई ने फर्जी तरीके से अपनी पत्नी का सैलरी अकाउंट खुलवाकर लाखों की धोखाधड़ी कर दी। मामले की जानकारी पर कंपनी प्रबंधन ने आरोपितों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। केशवपुरम स्थित एएमसी एसोसिएट मैनपॉवर सप्लाई का काम करती है। इस कंपनी में जनपद अंबेडकर नगर के हृदयपुर निवासी नूर मोहम्मद सुपरवाइजर के पद पर कर रहे थे। आरोप है नूर मोहम्मद ने फर्जी दस्तावेजों के सहारे अपनी पत्नी सैयदा खातून को कंपनी का एम्पलाई दिखा सैलरी अकाउंट खुलवा दिया। धोखाधड़ी कर सैयदा खातून ने सितंबर 2020 से फरवरी 2025 के बीच 697301 रुपये सैलरी भी कंपनी के खाते से ट्रांसफर करा दी। रावतपुर थाना प्रभारी ने बताया कि न्यायालय के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.