मिर्जापुर, जुलाई 21 -- मिर्जापुर। अदलहाट पुलिस ने महिला के साथ घरेलू हिंसा, अप्राकृतिक संबंध के मामले में अभियुक्त पति को गिरफ्तार किया है। क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने 20 जुलाई को नामजद अभियुक्त (पति) के विरूद्ध घरेलू हिंसा करने, अप्राकृतिक संबंध बनाने और नाबालिग पुत्री से छेड़खानी की तहरीर दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया। उपनिरीक्षक हंसलाल राम और उपनिरीक्षक संजय सिंह मय हमराही संग गश्त पर निकले थे। मुखबिर से मिली सूचना पर पुलिस ने नामजद अभियुक्त मनोज कुमार को गिरफ्तार कर कार्रवाई में जुट गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.